क्यूबा

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक देश

कूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना कूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।[१] कूबा दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। कूबा गणराज्य में कूबा द्वीप, इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। कूबा, कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों और उपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है।[२]

कूबा का इतिहास

२८ अक्टूबर १४९२ को क्रिस्टोफर कोलम्बस ने कूबा की धरती पर कदम रखा और विश्व को एक नये देश से परिचित करवाया। कालांतर में १६ वीं और १७ वीं शताब्दी तक कूबा स्पेन का उपनिवेश रहा। स्पानी भाषा, संस्कृति, धर्म तथा संस्थाओं ने कूबा की जातीय मानसिकता पर गहरा प्रभाव डाला।[३]

राजनीतिक व्यवस्था

कूबा लातिन अमेरिका का एक समाजवादी गणतंत्र है। १९५९ में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति के पूर्व कूबा ने तानाशाही और सर्वाधिकारवादी व्यवस्था से निजात पायी और एक दलीय जनतंत्र की नींव रखी गयी।[४] पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और वर्तमान राष्ट्रपति रऊल कास्त्रो के नेतृत्व में कूबा ने शासन व्यवस्था में समाजवादी पद्धति को अपनाया।[५] कूबा की राजनीतिक व्यवस्था अमेरिका सरीखी पूंजीवादी व्यवस्था का प्रतिरोध करती है।[६] कूबा का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में वामपंथी विचारधारा का पक्षधर रहा है।

इन्हें भी देखें

साँचा:Substub

सन्दर्भ

  1. "CENTRAL AMERICA AND CARIBBEAN :: CUBA". मूल से 9 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.
  3. "History of Cuba". मूल से 15 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.
  4. "Political System is Greatest Achievement of the Cuban Revolution". मूल से 7 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.
  5. Cuban Political System: More Than Just Castroसाँचा:Dead link
  6. "U.S.-Cuba Relations". मूल से 16 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.

साँचा:Authority control