दक्षिण ओसेतिया

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox Country साँचा:Infobox Country or territory साँचा:Infobox Country or territory दक्षिण ओसेतिया कॉकस क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित एक राज्य है जिसके राजनैतिक रुतबे पर विवाद जारी है। सोवियत संघ के ज़माने में यह जॉर्जिया का भाग हुआ करता था और इसे एक स्वशासित ओब्लास्त का दर्जा मिला हुआ था। सन् 1990 में दक्षिण ओसेतिया ने अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी और अपने आप को "दक्षिण ओसेतिया गणतंत्र" बुलाने लगा। जॉर्जिया ने दक्षिण ओसेतिया का स्वशासित दर्जा समाप्त कर दिया और उसपर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। 1991-1992 में यह जंग चलती रही। 2004 और 2008 में फिर लड़ाई छिड़ी, जिसके अंत में दक्षिण ओसेतिया के अलगाववादियों ने, रूसी सहायता के साथ दक्षिण ओसेतिया पर अपना नियंत्रण बना लिया। रूस, निकरागुआ, वेनेज़ुएला और नाउरु दक्षिण ओसेतिया को एक स्वतन्त्र राष्ट्र मानते हैं।[१] जॉर्जिया उसे एक अलगाववादी प्रांत मानता है जिसने नाजायज़ ढंग से आज़ादी ली हुई है।[२]

भूगोल

दक्षिण ओसेतिया का क्षेत्रफल कुल मिलकर 3,900 वर्ग किमी है जो लगभग भारत के नन्हे गोवा राज्य के बराबर है। कॉकस के बाक़ी इलाक़ों की तरह यह भी एक बहुत पहाड़ी क्षेत्र है और इसका ज़्यादातर भाग 1,000 मीटर (3,281 फ़ुट) से अधिक ऊंचाई पर है।

अन्य भाषाओँ में

दक्षिण ओसेतिया को -

  • ओसेति भाषा में "ख़ुस्सार इरिस्तोन" (Хуссар Ирыстон) कहते हैं - दरअसल "इरिस्तोन" "इरिस्तान" उच्चारित करने का एक भिन्न लहजा है
  • जॉर्जियाई भाषा में "सम्ख़्रेत ओसेती" (სამხრეთ ოსეთი) कहते हैं
  • रूसी भाषा में "युझ़नाया ओसेतिया" (Южная Осетия) कहते हैं - ध्यान रहे के इसमें 'झ़' का उच्चारण 'झ' और 'ज़' दोनों से अलग है

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. https://archive.is/20120524091048/http://iys.cidi.org/humanitarian/hsr/03b/ixl95.html 2003 OCHA report
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फ़रवरी 2008.

साँचा:एशिया के देश साँचा:Authority control