नताशा स्तांकोविक

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति नताशा स्तांकोविक (या स्तांकोविच) भारतीय फ़िल्म उद्योग, बॉलीवुड में एक मॉडल, नर्तकी व अभिनेत्री हैं। इनका जन्म ४ मार्च, 1992 को नोवि सैड, सर्बिया में हुआ था।[१] यहाँ इन्होंने १७ वर्ष तक नृत्य विद्यालय में बैले नृत्य सीखा और फिर सर्बिया में मॉडलिंग शुरु की। रोमानिया में २००१ में इन्होंने कलाछायांकन में स्नातक तक की शिक्षा पूरी की।[१] कला में ही परास्नातक की शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बेलग्रेड, सर्बिया से पूरी की। २०१२ में मुंबई आने के पश्चात इन्होंने विज्ञापनों के लिये काम करना शुरु किया। जॉनसन & जॉनसन, ड्युरेक्स जैसे विभिन्न उत्पादों के विज्ञापनों में नजर आने के बाद इन्होंने फ़िल्मों का रूख किया। २१ सितम्बर, २०१४ को बिग बॉस में प्रतिभागी बनी। २०१४ की फ़िल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार के साथ एक छोटे रोल, सत्याग्रह में एक नृत्य और बिगबॉस के आठवें श्रृंखला में अभिनय कर के इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।[२][३] हिन्दी फ़िल्मों में टिके रहने और बिगबॉस के नियमों के लिये इन्होंने हिंदी भाषा सीखनी शुरु कर दी।[४]

फिल्में

साल चलचित्र
2013 सत्याग्रह
2014 एक्शन जैक्सन
2014 अरिमा नांबी
2016 7 ऑवर टु गो
2016 दाना कयोनू
2017 फुकरे रिटर्न्स
2017 डैडी
2018 फ्राइडे
2018 लुप्त
2018 जीरो
2019 झूठा कहीं का
2019 यारम
2019 दि बॉडी

सन्दर्भ

  1. १.० १.१ "Natasa Stankovic – Wiki, Pictures". biggboss8. सितम्बर 20, 2014. मूल से 19 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जनवरी 2016. नामालूम प्राचल |Accessdate= की उपेक्षा की गयी (|accessdate= सुझावित है) (मदद)
  2. "Bigg Boss 8: The Pink lady – Natasa Stankovic bonds with the boys". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 26 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2014.
  3. "Bigg Boss 8 Contestant Natasa Stankovic Wants to Build Bollywood Career With Show". एनडीटीवी मूवीज़. मूल से 26 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2014.
  4. सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Zee नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:Commons category

साँचा:बिग बॉस 8