नेहा पेंडसे

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति

नेहा पेंडसे एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है,[१] जिनका जन्म २९ नवम्बर १९८४ में हुआ था। वह भारत-आधारित उपग्रह टेलीविजन चैनल ज़ी मराठी की भाग्यलक्ष्मी पर पेश की गई थी। पेंडसे ने मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम, और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है।[२] इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी कार्य किया है, जिनमे उन्होंने कुछ में अतिथि भूमिका, आइटम सोंग और किसी में मुख्य किरदार निभाए है।

प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन

पेंडसे का जन्म 29 नवंबर 1984 को मुंबई में विजय पेंडसे और शुभांगी पेंडसे के यहां हुआ था। मुंबई में उनका लालन-पालन हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उनकी बहन अभिनेत्री मीनल पेंडसे हैं।

अभिनेत्री ने 5 जनवरी 2020 को अपने प्रेमी शार्दुल सिंह ब्यास के साथ शादी के बंधन में बंधी।[३]

फिल्मोग्राफी

उनके द्वारा किए हुए टेलीविजन कार्यक्रम की सूची निम्न है:

साल सिरियल रोल भाषा चैनल
१९९० हसरतें उर्जा hindi जी टीवी
१९९८-९९ मीठी मीठी बातें - हिंदी डीडी नेशनल
२०११ भाग्यलक्ष्मी - मराठी भाषा जी टीवी
२०१६ मे आई कम इन मैडम? संजना (मैडम) हिंदी लाइफ ओके

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "'डिवॉर्सी से शादी करने में क्या बुरा, मैं भी तो..' वर्जिनिटी को लेकर बोल पड़ीं Nehha Pendse, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब".
  2. "'I can't starve myself'". Times of India. 19 November 2012. Retrieved 7 January 2013.
  3. "Nehha Pendse on hubby Shardul being a divorcee: I am not a virgin either; atleast he won't make mistakes that a rookie husband might". TimesofIndia.com.

बाहरी कड़ियाँ